Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

लोजपा रामविलास ने संगठन विस्तार और आंदोलन की रणनीति पर बनाई रूपरेखा बीरेन्द्र प्रधान के नाम पर पारित हुआ प्रस्ताव…

रांची: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) झारखंड प्रदेश कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष बीरेन्द्र प्रधान की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष एवं चतरा विधायक जनार्दन पासवान समेत पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान को गति देने, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने तथा झारखंड सरकार की कथित जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जिला स्तर पर आंदोलन चलाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। पार्टी नेताओं ने आगामी राजनीतिक गतिविधियों और संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर भी मंथन किया।

कार्यसमिति ने सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित कर प्रदेश अध्यक्ष बीरेन्द्र प्रधान को आगामी अवसर पर राज्यसभा सदस्य अथवा बिहार विधान परिषद चुनाव में पार्टी का आधिकारिक उम्मीदवार बनाए जाने की अनुशंसा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के समक्ष भेजने का निर्णय लिया।

बैठक में निष्क्रिय पदाधिकारियों की समीक्षा कर सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक जिम्मेदारी देने का भी फैसला लिया गया। इसके साथ ही झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) में भोजपुरी, मगही और अंगिका भाषाओं को शामिल करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजने का निर्णय लिया गया।

कार्यसमिति ने अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के गठन का प्रस्ताव राष्ट्रीय नेतृत्व को भेजने पर भी सहमति जताई। वहीं संगठन में सभी प्रमंडलों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने तथा प्रत्येक प्रमंडल के लिए अलग प्रभारी नियुक्त करने की रणनीति पर भी मुहर लगाई गई।

बैठक में पार्टी नेतृत्व ने अनुशासन को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए स्पष्ट किया कि पार्टी विरोधी गतिविधियों या अनुशासनहीनता में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस अवसर पर रामजी पासवान, उमेश तिवारी, बेलाल खान, आशा राय, कपिल पासवान, आदित्य विजय प्रधान, प्रमोद सिंह, रामसेवक पासवान, शिवजी, रतन पासवान, हाफिजुल हसन, जी.पी. सिंह, अभिषेक राय, राजेश वर्मा, आनंद पांडेय, सुरेंद्र राय और संजीत द्विवेदी समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top