Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

सीबीएसई पोर्टल पर साइबर अटैक की कोशिश नाकाम दो मिनट में आए पन्द्रह लाख हिट

नई दिल्ली : सीबीएसई के री-इवैल्यूएशन पोर्टल पर साइबर हमले की बड़ी कोशिश सामने आई है। बोर्ड के अनुसार, मंगलवार को पोर्टल पर अचानक असामान्य ट्रैफिक दर्ज किया गया और महज दो मिनट के भीतर करीब 15 लाख हिट आए। तकनीकी विशेषज्ञों ने इसे पोर्टल की कार्यप्रणाली को बाधित करने की कोशिश माना है।

सीबीएसई ने बताया कि कुछ लोगों ने अनधिकृत तरीके से सिस्टम में प्रवेश करने और फाइलों तक पहुंच बनाने का प्रयास किया। ऐसे एक लाख से अधिक संदिग्ध प्रयास रिकॉर्ड किए गए, लेकिन बोर्ड की मजबूत साइबर सुरक्षा व्यवस्था ने सभी कोशिशों को समय रहते विफल कर दिया। इससे छात्रों के डेटा और पोर्टल की सुरक्षा पर कोई असर नहीं पड़ा।

साइबर हमले की कोशिशों के बावजूद री-इवैल्यूएशन प्रक्रिया सुचारु रूप से जारी रही। बोर्ड के मुताबिक मंगलवार दोपहर तक 16 हजार से अधिक छात्र सफलतापूर्वक अपने आवेदन जमा कर चुके थे। CBSE का दावा है कि पोर्टल को एक समय में 8 हजार से अधिक उपयोगकर्ताओं के लिए तैयार किया गया है और बढ़ती मांग को देखते हुए सर्वर क्षमता तथा सुरक्षा व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है।

बोर्ड ने छात्रों और अभिभावकों से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा केवल आधिकारिक स्रोतों से जानकारी लेने की अपील की है। सीबीएसई ने भरोसा दिलाया है कि री-इवैल्यूएशन की पूरी प्रक्रिया सुरक्षित, पारदर्शी और निर्बाध तरीके से संचालित की जा रही है। यह घटना एक बार फिर डिजिटल प्लेटफॉर्म की साइबर सुरक्षा को लेकर बढ़ती चुनौतियों की ओर इशारा करती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top