रांची: झारखंड सरकार की आज यानी 27 मई 2026 को अहम कैबिनेट बैठक होने जा रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में यह बैठक शाम 4:00 बजे रांची स्थित झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) में आयोजित होगी। बैठक को लेकर मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग की ओर से पहले ही आधिकारिक सूचना जारी कर दी गई है।

सूत्रों के मुताबिक, इस कैबिनेट बैठक में सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए महंगाई भत्ता (DA) बढ़ाने के प्रस्ताव पर मुख्य रूप से चर्चा हो सकती है। इसके अलावा विभिन्न विभागों से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों और जनकल्याणकारी योजनाओं को भी मंजूरी मिलने की संभावना जताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि बैठक में प्रशासनिक सुधार, विकास योजनाओं की प्रगति, वित्तीय मामलों और राज्य हित से जुड़े कई अहम एजेंडों पर चर्चा होगी। हाल के दिनों में सरकार लगातार विभागीय समीक्षा बैठकों के जरिए योजनाओं की मॉनिटरिंग कर रही है, ऐसे में आज की कैबिनेट बैठक को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
राज्य के लाखों सरकारी कर्मियों की नजर खास तौर पर DA बढ़ोतरी के फैसले पर टिकी हुई है। यदि प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है, तो कर्मचारियों को बड़ी राहत मिल सकती है।