Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

झारखंड मुक्ति मोर्चा के नवनिर्वाचित प्रत्याशी बैद्यनाथ राम ने की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात

रांची:झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम ने गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विश्वास जताया कि बैद्यनाथ राम संसद के उच्च सदन राज्यसभा में झारखंड की जनभावनाओं, जन अपेक्षाओं और राज्य के विकास से जुड़े मुद्दों को मजबूती के साथ उठाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्यसभा में उनकी भूमिका झारखंड के हितों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण साबित होगी।

वहीं, नव निर्वाचित सांसद बैद्यनाथ राम ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया और राज्य के हितों के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर मंत्री हफीजुल हसन, मंत्री सुदिव्य कुमार, विधायक कल्पना सोरेन, विधायक मथुरा प्रसाद महतो एवं विधायक उमाकांत रजक भी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top