Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

रांची समेत पूरे झारखंड में आज गर्मी का प्रकोप कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं के आसार…

रांची : झारखंड में सोमवार को मौसम का मिजाज मिला-जुला रहने वाला है। राजधानी रांची समेत राज्य के अधिकांश हिस्सों में गर्मी और उमस लोगों को परेशान कर सकती है। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 35 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि कुछ जिलों में पारा 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

राज्य के उत्तर-पश्चिमी और मध्य हिस्सों, विशेषकर पलामू, गढ़वा और चतरा में गर्मी का असर अधिक देखने को मिल सकता है। वहीं रांची, जमशेदपुर, धनबाद और देवघर समेत कई जिलों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने राज्य के कई इलाकों में गरज-चमक, वज्रपात और तेज हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार कुछ स्थानों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। ऐसे में लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। हालांकि अगले कुछ दिनों में तापमान में हल्की बढ़ोतरी भी दर्ज की जा सकती है।

वहीं मानसून की गतिविधियां धीरे-धीरे झारखंड में सक्रिय हो रही हैं। आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियों में और तेजी आने की संभावना है, जिससे मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top