Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

रामगढ़ में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ महिला समेत एक ही परिवार के तीन गिरफ्तार…

रामगढ़: झारखंड के रामगढ़ जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। भुरकुंडा ओपी क्षेत्र के दत्तो इलाके में गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने भारी मात्रा में अर्धनिर्मित पिस्टल, मैगजीन और हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए हैं।

पुलिस के मुताबिक, अवैध हथियार बनाने का यह कारोबार लंबे समय से लोहार की दुकान और उससे जुड़े घर की आड़ में संचालित किया जा रहा था। छापेमारी के दौरान मौके से हथियार निर्माण से जुड़े कई महत्वपूर्ण उपकरण और सामग्री बरामद हुई, जिन्हें जब्त कर लिया गया है।

इस मामले में पुलिस ने एक महिला समेत एक ही परिवार के तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि तैयार किए गए हथियार किन लोगों तक पहुंचाए जाते थे और इस अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की क्या भूमिका है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बरामद हथियारों और उपकरणों की जांच की जा रही है। साथ ही पूरे नेटवर्क का खुलासा करने और इससे जुड़े अन्य आरोपियों तक पहुंचने के लिए गहन पूछताछ और आगे की जांच जारी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top