Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

रामगढ़ की चुट्टूपालू घाटी में भीषण हादसा कंटेनर के नीचे दबी कार महिला समेत दो की मौत…

रामगढ़: झारखंड के रामगढ़ स्थित चुट्टूपालू घाटी में रविवार रात दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। रांची-पटना मुख्य मार्ग पर एक अनियंत्रित कंटेनर ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार कंटेनर के नीचे बुरी तरह दब गई। हादसे में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए।

दो घंटे की मशक्कत के बाद कार से निकाले गए लोग

हादसे के वक्त कार में पांच लोग सवार थे। दुर्घटना के बाद सभी कार के अंदर बुरी तरह फंस गए। सूचना मिलते ही रामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से रेस्क्यू अभियान शुरू किया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सभी लोगों को बाहर निकालकर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने एक महिला समेत दो लोगों को मृत घोषित कर दिया।

घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स रेफर किया गया है, जबकि एक घायल महिला का इलाज रामगढ़ सदर अस्पताल में जारी है।

ब्रेक फेल होने से हुआ हादसा

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कंटेनर का ब्रेक फेल होने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार को टक्कर मार दी। हादसे के बाद कंटेनर सड़क पर पलट गया, जिससे रांची-पटना मुख्य मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई।

तीन घंटे तक लगा रहा जाम

दुर्घटना के बाद चुट्टूपालू घाटी में वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने एक लेन से दोनों ओर के वाहनों का परिचालन शुरू कराया। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाने और यातायात सामान्य करने में करीब तीन घंटे लग गए।

घायल महिला रीना चक्रवर्ती के मुताबिक, वे लोग रांची से हजारीबाग जा रहे थे, तभी कंटेनर ने उनकी कार को टक्कर मार दी। कार में चालक राजू कुमार समेत पांच लोग सवार थे। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top