Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर जिलों को अलर्ट

पटना: बिहार में गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर जल संसाधन विभाग ने जिलों को सतर्क कर दिया है। 5 सितंबर 2026 को सुबह 9 बजे गांधीघाट गेज स्थल पर गंगा का जलस्तर 50.51 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान से 1.91 मीटर ऊपर है। जलस्तर में अभी भी बढ़ोतरी की प्रवृत्ति बनी हुई है।

नए उच्चतम जलस्तर की संभावना

जल संसाधन विभाग के अनुसार, गांधीघाट में गंगा अपने उच्चतम जलस्तर (HFL) 50.52 मीटर के बेहद करीब बह रही है। प्राप्त पूर्वानुमान के आधार पर यहां नया HFL बनने की संभावना जताई गई है। इससे नदी के प्रवाह क्षेत्र, खासकर दियारा इलाकों में दबाव बढ़ने की आशंका है।

जिलाधिकारियों और एसपी को भेजा गया चेतावनी संवाद

स्थिति को देखते हुए जल संसाधन विभाग के अभियंता प्रमुख ने सभी जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को चेतावनी संवाद भेजकर आवश्यक सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। तटबंध के नदी वाले हिस्से में रहने वाले लोगों को स्थिति की जानकारी देने और जरूरत के अनुसार कार्रवाई करने को कहा गया है।

लगातार गश्ती के निर्देश

विभाग ने बाढ़ आपदा की स्थिति से निपटने के लिए जिलास्तर पर गठित टीमों की लगातार गश्ती सुनिश्चित कराने को कहा है। साथ ही सभी आवश्यक ऐहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि गंगा के बढ़ते जलस्तर से उत्पन्न संभावित खतरे से समय रहते निपटा जा सके।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top