Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

जनसेवा से चुनावी मैदान तक चतरा में डॉक्टर अभिषेक ने किया लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान…

निःशुल्क चिकित्सा शिविर में हजारों लोगों के बीच किया चुनावी शंखनाद, बोले— “जनता का सांसद बनना चाहता हूं, सिर्फ पार्टी का नहीं”

जनसेवा से चुनावी शंखनाद, डॉ. अभिषेक फिर उतरेंगे चुनावी मैदान में मुफ्त मेडिकल कैंप में बड़ा ऐलान’जनता का सांसद बनना चाहता हूं’

लातेहार: चतरा लोकसभा की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। एम्स, नई दिल्ली से शिक्षित डॉक्टर अभिषेक कुमार सिंह ने आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। लातेहार जिले के मणिका प्रखंड स्थित बंधुआ पंचायत में आयोजित विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर के दौरान उन्होंने अपने चुनावी इरादों को सार्वजनिक किया।

डॉ. अभिषेक ने कहा कि उनकी राजनीति का उद्देश्य सत्ता नहीं, बल्कि जनसेवा है। उन्होंने दावा किया कि पिछले चुनाव में हार के बावजूद उन्होंने क्षेत्र नहीं छोड़ा और लगातार गांव-गांव जाकर निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित कर लोगों का इलाज और मुफ्त दवाइयां उपलब्ध कराई हैं।

रविवार को आयोजित चिकित्सा शिविर में एक हजार से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य जांच और निःशुल्क दवाइयों का लाभ लिया। शिविर में डॉ. अभिषेक अपनी मेडिकल टीम के साथ घंटों तक मरीजों का इलाज करते रहे। इस दौरान आयोजित जनजागरण कार्यक्रम में क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था, बेरोजगारी, पलायन, शिक्षा और विकास जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीणों ने डॉ. अभिषेक से आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने की अपील की। ग्रामीणों के आग्रह को स्वीकार करते हुए उन्होंने औपचारिक रूप से चुनाव लड़ने की घोषणा की और कहा कि वे जनता का सांसद बनकर चतरा के विकास को नई दिशा देना चाहते हैं।

डॉ. अभिषेक ने कहा कि उनका लक्ष्य किसी राजनीतिक दल का प्रतिनिधि बनना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनकर क्षेत्र के विकास, बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा और रोजगार जैसे मुद्दों को मजबूती से उठाना है।

अब चतरा की राजनीति में डॉ. अभिषेक की सक्रियता ने चुनावी माहौल को नई दिशा दे दी है। आने वाले लोकसभा चुनाव में जनता उनके जनसेवा मॉडल पर कितना भरोसा जताती है, इसका फैसला चुनाव परिणाम तय करेगा। फिलहाल चतरा में विकास और जनसरोकार के मुद्दे एक बार फिर राजनीतिक बहस के केंद्र में आ गए हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top