Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

सीएम हेमंत सोरेन का औचक निरीक्षण बदहाल शूटिंग रेंज देख भड़के खिलाड़ियों के लिए विश्वस्तरीय सुविधाओं का निर्देश…

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रेंज की आधारभूत संरचना, खिलाड़ियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था और उपकरणों की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया। रेंज परिसर की बदहाल स्थिति देखकर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों पर नाराजगी जताई और तत्काल सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने 10 मीटर, 25 मीटर और 50 मीटर शूटिंग रेंज का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों के प्रशिक्षण, सुरक्षा मानकों, आधुनिक उपकरणों की उपलब्धता और अभ्यास व्यवस्था की समीक्षा की। निरीक्षण में खेल विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

“झारखंड खेल प्रतिभाओं की धरती”

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। ऐसे में राज्य के खिलाड़ियों को आधुनिक और विश्वस्तरीय प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों से आने वाले प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जाएं ताकि वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में राज्य का प्रतिनिधित्व कर सकें।

आधुनिकीकरण की बनेगी कार्ययोजना

मुख्यमंत्री ने शूटिंग रेंज के समग्र विकास के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर समयबद्ध तरीके से लागू करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए और प्रशिक्षण के लिए सभी जरूरी संसाधन उपलब्ध कराए जाएं।

उन्होंने आधुनिक शूटिंग उपकरणों के रखरखाव, सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने, फायर सेफ्टी सिस्टम की नियमित मॉक ड्रिल कराने और सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था को दुरुस्त करने का भी निर्देश दिया।

खिलाड़ियों से की बातचीत, खुद भी साधा निशाना

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने शूटिंग रेंज में अभ्यास कर रहे खिलाड़ियों से बातचीत की और उनकी जरूरतों तथा समस्याओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने शूटिंग राइफल से निशाना भी साधा और खेल सुविधाओं को लेकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि निर्धारित मानकों के अनुरूप सुविधाएं विकसित की जाएं तो झारखंड के खिलाड़ी राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन कर सकते हैं।

मुख्य बातें एक नजर में

खेलगांव स्थित शूटिंग रेंज का CM ने किया औचक निरीक्षण

बदहाल व्यवस्था और रखरखाव पर जताई नाराजगी खिलाड़ियों के लिए आधुनिक सुविधाएं विकसित करने का निर्देश

सुरक्षा, सीसीटीवी और फायर सिस्टम मजबूत करने पर जोर

मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर खुद भी शूटिंग की विश्वस्तरीय प्रशिक्षण केंद्र बनाने की दिशा में सरकार की पहल शुरू।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top