Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

नेपाल में बाढ़ का कहर मौत का आंकड़ा छह सौ से पार राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी…

काठमांडू: नेपाल में आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन ने बड़े पैमाने पर तबाही मचा दी है। आपदा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 616 हो गई है, जबकि हजारों लोग अब भी लापता हैं। इनमें बड़ी संख्या में विदेशी नागरिक और हाइड्रोपावर परियोजनाओं में काम करने वाले कर्मचारी शामिल हैं। राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है।

नेपाल पुलिस की शनिवार सुबह जारी ताजा जानकारी के मुताबिक, प्रभावित इलाकों में खोज और बचाव अभियान के लिए 8,799 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। वहीं नेपाल की नेशनल डिजास्टर रिस्क रिडक्शन एंड मैनेजमेंट अथॉरिटी (NDRRMA) के अनुसार, सेना और सुरक्षा बलों के कुल 15,431 जवान राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हैं।

कई जिलों में भारी तबाही

बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में चितवन और नवलपरासी ईस्ट शामिल हैं। NDRRMA के आंकड़ों के मुताबिक, चितवन में सबसे अधिक 233 शव बरामद किए गए हैं। इसके बाद नवलपरासी ईस्ट में 158, गोरखा में 48, धाडिंग में 45, नुवाकोट में 89, तनहुन में 31, नवलपरासी वेस्ट में 47 और रसुवा में 13 शव मिले हैं।

1,900 से ज्यादा लोग अभी भी लापता

प्रशासन के अनुसार, 1,924 लोगों के लापता होने की सूचना है। इनमें हाइड्रोइलेक्ट्रिक परियोजनाओं से जुड़े कर्मचारी, स्थानीय नागरिक,😭 विदेशी नागरिक और सुरक्षा एवं सरकारी विभागों के कर्मचारी शामिल हैं।

अकेले हाइड्रोपावर परियोजनाओं से जुड़े 933 कर्मचारी लापता बताए जा रहे हैं। वहीं 517 विदेशी नागरिकों का भी अभी तक पता नहीं चल पाया है।🙏 लापता लोगों में नेपाल आर्मी के 45, नेपाल पुलिस के 28 और आर्म्ड पुलिस फोर्स के 13 जवान भी शामिल हैं। इसके अलावा कस्टम और इमिग्रेशन विभाग के कर्मचारियों के लापता होने की भी जानकारी सामने आई है।

अब तक 4,451 लोगों का रेस्क्यू

भयानक परिस्थितियों के बावजूद राहत टीमों ने बड़े पैमाने पर लोगों को सुरक्षित निकाला है। अब तक 4,451 लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है। इनमें हाइड्रोइलेक्ट्रिक टनल से सुरक्षित निकाले गए 191 लोग और हेलिकॉप्टर के जरिए बाहर निकाले गए 517 लोग शामिल हैं।

रेस्क्यू किए गए लोगों में 129 विदेशी नागरिक भी हैं।

भारत ने नेपाल के लिए भेजी राहत की तीसरी खेप

नेपाल में जारी आपदा के बीच भारत ने भी मदद का हाथ बढ़ाया है। भारत ने शुक्रवार को नेपाल के लिए 10 टन राहत सामग्री की तीसरी खेप भेजी। इसमें पोर्टेबल जनरेटर, खाने के पैकेट, डिग्निटी किट और पानी साफ करने वाली गोलियां शामिल हैं।

इसके साथ ही भारत की ओर से डॉक्टरों और पैरामेडिक्स समेत 11 सदस्यीय टीम तथा टनल रेस्क्यू ऑपरेशन में मदद के लिए एक टोही दल भी नेपाल भेजा गया है।

भारत इससे पहले भी नेपाल को राहत सामग्री की खेप भेज चुका है। गुरुवार को 37.5 टन राहत सामग्री की दूसरी खेप भेजी गई थी।

राहत अभियान जारी

नेपाल के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति अब भी चुनौतीपूर्ण बनी हुई है। सुरक्षा बलों और राहत एजेंसियों की टीमें लगातार लापता लोगों की तलाश में जुटी हैं। प्रशासन का फोकस प्रभावित इलाकों में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने और लापता लोगों का पता लगाने पर है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top