Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

रांची में आज कई इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली दुर्गा पूजा से पहले बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने की तैयारी…

रांची: दुर्गा पूजा के मद्देनजर राजधानी रांची में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर और निर्बाध बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। बिजली विभाग की ओर से बुधवार को शहर के अलग-अलग इलाकों में फीडर मेंटेनेंस और पेड़ों की डालियों की छंटाई का काम किया जाएगा। इसके चलते कई क्षेत्रों में निर्धारित समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

विभाग के अनुसार, अलग-अलग फीडरों में मेंटेनेंस का काम अलग-अलग समय पर किया जाएगा। ऐसे में संबंधित इलाकों के उपभोक्ताओं को बिजली कटौती का सामना करना पड़ सकता है।

अपर बाजार फीडर

11 केवी अपर बाजार फीडर में सुबह 8 बजे से 10 बजे तक मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इस दौरान जज कॉलोनी, किशोर यादव चौक, प्यादा टोली, माइकी, काली बाबू स्ट्रीट, महावीर चौक और श्रद्धानंद रोड समेत आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

मधुकम फीडर

11 केवी मधुकम फीडर में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक काम किया जाएगा। इसके कारण जयप्रकाश नगर रोड नंबर-5, खादगढ़ा, श्रीराम नगर, मधुकम, केशव नगर और रानी सती मंदिर लेन समेत आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

गांधीनगर फीडर

11 केवी गांधीनगर फीडर में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक मेंटेनेंस कार्य प्रस्तावित है। इस दौरान हातमा, हंस मार्ग, जतरा टांड़, गोंडा टाउन, विद्यापति नगर और मिसिरगोंडा समेत आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

शहीद चौक-बकरी बाजार फीडर

सेवासदन विद्युत शक्ति उपकेंद्र से जुड़े 11 केवी शहीद चौक और 11 केवी बकरी बाजार फीडर में सुबह 8 बजे से 11 बजे तक कार्य किया जाएगा। इस दौरान शहीद चौक, गांधी चौक, महावीर चौक, सुनार गली, कोर्ट सराय रोड, जालान रोड, गौशाला और बकरी बाजार समेत संबंधित इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

दुर्गा पूजा से पहले व्यवस्था दुरुस्त करने की तैयारी

बिजली विभाग का कहना है कि दुर्गा पूजा के दौरान शहर में बिजली की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए फीडरों का मेंटेनेंस और पेड़ों की डालियों की छंटाई की जा रही है। विभाग ने संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से अपील की है कि बिजली कटौती के निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए जरूरी काम पहले ही निपटा लें।

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top