Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

राजधानी रांची में भाईचारे के साथ मनाई गई बकरीद मस्जिदों ईदगाहों में उमड़ी नमाजियों की भीड़…

नमाज के बाद लोगों ने गले मिलकर दी मुबारकबाद, अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ

रांची: पूरे देश के साथ राजधानी रांची में भी ईद-उल-अजहा यानी बकरीद का पर्व धार्मिक आस्था, उत्साह और भाईचारे के माहौल में मनाया गया। गुरुवार सुबह से ही शहर की मस्जिदों और ईदगाहों में नमाजियों की भारी भीड़ देखने को मिली। लोगों ने नए कपड़े पहनकर नमाज अदा की और देश-दुनिया में अमन, शांति और खुशहाली की दुआ मांगी।

नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी। राजधानी के मेन रोड स्थित जामा मस्जिद, हिंदपीढ़ी, डोरंडा, कांके, बरियातू, नामकुम, हरमू रोड और कडरू समेत कई इलाकों में सुबह से ही रौनक देखने को मिली। ईदगाहों और मस्जिदों के बाहर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी रही।

इमामों ने अपने संदेश में कुर्बानी के महत्व, त्याग, इंसानियत और आपसी भाईचारे पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बकरीद केवल कुर्बानी का त्योहार नहीं, बल्कि समाज में प्रेम, सद्भाव और जरूरतमंदों की मदद का संदेश भी देता है।

त्योहार को लेकर बच्चों और युवाओं में खास उत्साह देखने को मिला। नमाज के बाद लोगों ने रिश्तेदारों और दोस्तों से मुलाकात कर मिठाइयां बांटी और खुशियां साझा कीं। पूरे शहर में उत्सव और सौहार्द का माहौल देखने को मिला।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top