Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

स्वर्गीय आत्माराम टेकरीवाल की स्मृति में एंबुलेंस सेवा शुरू सीएम हेमंत सोरेन ने दिखाई हरी झंडी…

रांची: झारखंड मंत्रालय परिसर में स्वर्गीय आत्माराम टेकरीवाल की पुण्य स्मृति में महनंद राम आत्माराम टेकरीवाल फाउंडेशन द्वारा प्रदत्त एंबुलेंस को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने और जरूरतमंद लोगों तक त्वरित चिकित्सा सहायता पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने फाउंडेशन के इस सामाजिक योगदान की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की पहल समाज में सेवा और संवेदनशीलता का संदेश देती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपातकालीन परिस्थितियों में समय पर एंबुलेंस सेवा उपलब्ध होना बेहद जरूरी है और इससे कई लोगों की जान बचाई जा सकती है। कार्यक्रम में कई अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य लोग मौजूद रहे। नई एंबुलेंस सेवा शुरू होने से जरूरतमंद मरीजों को राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top