Newswahni

--:-- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

सिर्फ लाख में मिल रहा फ्लैट दो दिनों में धड़ाधड़ बुकिंग घरों के लिए कैसे करें आवेदन जानें पूरा प्रोसेस…



DDA Flats Scheme: दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी DDA की नरेला हाउसिंग स्कीम को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। 27 मार्च से DDA फ्लैट्स की बुकिंग शुरू हुई थी और आज दूसरे दिन तक 700 से ज्यादा फ्लैट्स बुक हो चुके हैं। दरअसल अफोर्डेबस प्राइस, सरकार द्वारा दी जा रही छूट और FCFS सिस्टम के कारण इन फ्लेटों की तेजी से डिमांड बड़ी है। वहीं नरेला में जो विकास हो रहा है वो लॉन्ग टर्म इन्वेस्ट के लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन बन रहा है। 

दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने नागरिक आवास योजना 2026 के तहत नरेला में 1,944 नए LIG (Low Income Group) फ्लैट्स लॉन्च किए हैं। ये फ्लैट्स ‘पहले आओ, पहले पाओ’ यानी FCFS आधार पर बुक किए जा सकते हैं। खास बात यह है कि इन पर 25 प्रतिशत की विशेष छूट भी मिल रही है।

फ्लैट्स की लोकेशन और डिटेल 

ये सभी फ्लैट्स नरेला के सेक्टर G-7 और G-8 में हैं। कुल 1,944 फ्लैट्स इस तरह बांटे गए हैं:

पॉकेट 6: 381 फ्लैट्स
• पॉकेट 7: 389 फ्लैट्स
पॉकेट 11: 1,174 फ्लैट्स  हर फ्लैट का कार्पेट एरिया 35.5 वर्ग मीटर और प्लिंथ एरिया 49.9 वर्ग मीटर है। DDA के मुताबिक ये फ्लैट्स मध्यम आय वर्ग (LIG) के लिए खास तौर पर डिजाइन किए गए हैं।  

फ्लैट की कीमत 18.35 लाख रुपये 

फ्लैट की शुरुआती कीमत की बात करें तो 18.35 लाख रुपये से शुरुआत हो रही है। जो अधिकतम 18.43 लाख रुपये तक जा सकती है। ये कीमतें 25 प्रतिशत छूट के बाद वाली हैं। खास बात ये है कि बुकिंग के लिए सिर्फ 1 लाख जमा करनी होगी। बाकी रकम बाद में आसान किस्तों में चुकाई जा सकती है।  

कौन आवेदन कर सकता है? 

आवेदन के लिए ये शर्तें पूरी करनी जरूरी हैं:
भारतीय नागरिक होना चाहिए  
न्यूनतम उम्र 18 साल  
दिल्ली में पहले से कोई पक्का मकान नहीं होना चाहिए  
LIG श्रेणी की आय सीमा पूरी करनी चाहिए

जरूरी दस्तावेज 

आधार कार्ड, PAN कार्ड, पता प्रमाण (वोटर ID, ड्राइविंग लाइसेंस या यूटिलिटी बिल), आय प्रमाण (ITR या सैलरी स्लिप), बैंक डिटेल और फोटो।  

बुकिंग कैसे करें? स्टेप बाय स्टेप  

DDA आवास पोर्टल eservices.dda.org.in पर जाएं  
रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करें  
अपनी पसंद का ब्लॉक, फ्लोर और लोकेशन चुनें  
1 लाख रुपये की बुकिंग राशि ऑनलाइन जमा करें

DDA के मुताबिक यह स्कीम पूरी तरह पारदर्शी है और पहले आओ पहले पाओ के आधार पर अलॉटमेंट होगा। इसलिए जल्दी से जल्दी पोर्टल पर चेक करें।  यह योजना दिल्ली के उन परिवारों के लिए बड़ी राहत है जो सस्ते घर की तलाश में हैं।  

यह भी पढ़ें: बम से उड़ाने की एक-दो नहीं 1000 धमकियां दे डाली, चढ़ा पुलिस के हत्थे



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top