Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

जेपीएससी विवाद आंदोलनरत छात्रों के समर्थन में कांग्रेस पांच अगस्त को मुख्यमंत्री से मिलेगा शिष्टमंडल

रांची: 14वीं जेपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा को रद्द करने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है। इसी बीच सत्तारूढ़ महागठबंधन की प्रमुख सहयोगी पार्टी कांग्रेस भी छात्रों के समर्थन में खुलकर सामने आ गई है। पार्टी ने घोषणा की है कि वह 5 अगस्त को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर जेपीएससी से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेगी।

कांग्रेस का कहना है कि जेपीएससी जैसी महत्वपूर्ण संवैधानिक संस्था को अधिक पारदर्शी, निष्पक्ष और मजबूत बनाया जाना चाहिए, ताकि युवाओं का आयोग पर भरोसा कायम रहे। पार्टी का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मुलाकात कर वर्तमान स्थिति से अवगत कराएगा और आवश्यक सुधारों की मांग रखेगा।

इस संबंध में राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने बताया कि कांग्रेस हमेशा से युवाओं के हितों और उनके अधिकारों के साथ खड़ी रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रभारी के. राजू के साथ हुई वर्चुअल बैठक में यह निर्णय लिया गया कि मुख्यमंत्री से मिलकर जेपीएससी को और अधिक पारदर्शी एवं सशक्त बनाने का आग्रह किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि यह केवल एक परीक्षा का मामला नहीं, बल्कि लाखों युवाओं के भविष्य और उनके विश्वास से जुड़ा गंभीर विषय है। इसलिए सरकार इस मुद्दे को पूरी गंभीरता से देख रही है।

उल्लेखनीय है कि जेपीएससी परीक्षा को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है। छात्र 14वीं जेपीएससी पीटी परीक्षा रद्द करने के साथ-साथ पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर इस मामले में सीआईडी की जांच भी तेज़ी से आगे बढ़ रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top