Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

कांग्रेस प्रभारी के राजू आज से झारखंड दौरे पर संगठन को धार देने की तैयारी

रांची: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के झारखंड प्रभारी के. राजू आज 2 जुलाई से 6 जुलाई तक राज्य के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न जिलों का दौरा कर संगठन की जमीनी स्थिति की समीक्षा करेंगे और पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आगामी रणनीति पर चर्चा करेंगे।

अपने दौरे की शुरुआत के. राजू कांके से करेंगे। इसके बाद वे लातेहार, पलामू, रामगढ़ और हजारीबाग का दौरा करेंगे। इस दौरान पंचायत, प्रखंड और जिला स्तर के कांग्रेस पदाधिकारियों, जीपीसीसी सदस्यों और जिला कांग्रेस कमेटियों के साथ अलग-अलग बैठकें आयोजित की जाएंगी।

बैठकों में संगठन को और मजबूत बनाने, बूथ स्तर तक पार्टी की पकड़ मजबूत करने, सदस्यता अभियान, आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों और चुनावी तैयारियों पर विस्तार से चर्चा होगी। इसके अलावा के. राजू विभिन्न गांवों का दौरा कर कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों से भी संवाद करेंगे तथा उनकी राय और सुझाव जानेंगे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि यह दौरा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top