Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

रक्षाबंधन पर भावुक हुआ मुख्यमंत्री आवास हेमंत सोरेन को बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र

रांची: भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व झारखंड के मुख्यमंत्री के लिए भी खास रहा। मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में उनकी बड़ी बहन श्रीमती अंजली सोरेन ने मुख्यमंत्री की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके सुखद, स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री की चचेरी बहनों ने भी उन्हें राखी बांधी और उनके उत्तम एवं सुदीर्घ जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री ने बड़ी बहन का आशीर्वाद लिया और छोटी बहनों को स्नेह, आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दीं।

दुमका से रांची पहुंचीं बहन मति सोरेन

रक्षाबंधन के मौके पर दुमका जिले के शिकारीपाड़ा प्रखंड स्थित सीतासाल गांव से मति सोरेन भी रांची पहुंचीं। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा। मुख्यमंत्री ने बहन मति सोरेन को आशीर्वाद देते हुए रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।

बताया गया कि मति सोरेन पिछले कई वर्षों से रक्षाबंधन के अवसर पर मुख्यमंत्री को राखी बांधती आ रही हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री की माता रूपी सोरेन सहित परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस अवसर पर समस्त झारखंडवासियों को श्रावण पूर्णिमा और रक्षाबंधन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी के सुख, समृद्धि, उन्नति और खुशहाल जीवन की कामना की।

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top