Newswahni

--:-- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

सरोजनी नगर ही नहीं ये हैं भारत की होलसेल मार्केट जहां रुपये में भी मिल जाती है ब्रांडेड जींस…



Cheapest Jeans Market: जींस आज दुनिया की सबसे ज्यादा पहनने वाली यूनिफॉर्म बन चुकी है। इसकी शुरुआत 19वीं सदी मं मजदूरों के लिए एक मजबूत पहनावे के तौर पर हुई थी, लेकिन आज ये फैशन और आरामदायक कपड़ों के मामले में सबसे पहली च्वाइज बन गई है। चाहे ऑफिस जाना हो या दोस्तों के साथ घूमने जाना हो, जींस हर मौके पर फिट बैठती है। यही कारण है कि आज चाहे अमीर हो या गरीब गींस हर किसी की अलमारी में देखने को मिलेगी। 
लेकिन महंगाई के इस दौर में अच्छी क्वालिटी की ब्रांडेड जींस मिलना काफी मुश्किल हो गया है।

हम आपको लिए लेकर आए हैं कुछ होलसेल मार्केट के बेस्ट ऑप्शन, जहां आपको कम दाम में बेहतरीन जींस मिल सकती है। यहां हम आपको देश के टॉप 7 ऐसे होलसेल मार्केट के बारे में बता रहे हैं जहां ब्रांडेड और अच्छी क्वालिटी की जींस बहुत सस्ते भाव में मिलेगी।

1. गांधी नगर मार्केट, दिल्ली

दिल्ली का गांधी नगर बाजार एशिया का सबसे बड़ा रेडीमेड गारमेंट बाजार माना जाता है। यहां पुरुष, महिला और बच्चों के सभी तरह के कपड़े होलसेल रेट पर मिलते हैं। बेहतरीन ब्रांडेड जींस सिर्फ 300 से 400 रुपये में आसानी से मिल जाती हैं।

2. सरोजनी नगर मार्केट, दिल्ली

सरोजनी नगर महिलाओं के कपड़ों के लिए तो मशहूर है ही, साथ ही यहां पुरुषों के लिए भी अच्छी क्वालिटी वाली जींस मिल जाती है, वो भी सिर्फ 200 से 300 रुपये में यहां जींस आराम से मिल जाती है। लोकल और एक्सपोर्ट क्वालिटी दोनों यहां आपको मिलेगी।  

3. बड़ा बाजार, कोलकाता

कोलकाता का बड़ा बाजार एशिया के सबसे बड़े रेडीमेड बाजारों में शामिल है। यहां थोक दाम पर हर तरह के कपड़े मिलते हैं। करीब एक लाख लोग यहां काम करते हैं।

4. धीकांटा बाजार, अहमदाबाद

अहमदाबाद के धीकांटा बाजार में जींस की रेंज 50 रुपये से लेकर 4000 रुपये तक है। थोक खरीदारी के लिए यह बाजार बेहद लोकप्रिय है।

5. उल्हासनगर मार्केट, मुंबई

मुंबई के उल्हासनगर में सस्ते और अच्छे डेनिम जींस के लिए जाना जाता है। बाजार सुबह 10 बजे से रात 11 बजे तक खुला रहता है।

6. सूरत, गुजरात

सूरत को भारत का दूसरा सबसे बड़ा जींस उत्पादन केंद्र माना जाता है। यहीं लाखों मीटर के कपड़ों से जींस बनाई जाती है। मेन जींस 230-800 रुपये में मिल जाती है, लेडीज जींस भी 189-749 रुपये तक में मिल जाती है।

7. चिकपेट मार्केट, बेंगलुरु

दक्षिण भारत का सबसे बड़ा होलसेल मार्केट है  चिकपेट मार्केट। 400 साल पुराना यह बाजार जींस समेत कई चीजों के लिए फेमस है।

8. मोनेस्ट्री मार्केट, दिल्ली  

दिल्ली की मोनेस्ट्री मार्केट भी जींस के मामले में सबसे टॉप पर है, यहां अच्छी क्वालिटी की जींस बड़े ही कम दाम में मिल जाती है। 

इन बाजारों में कीमतें मौसम, डिमांड और खरीदारी की मात्रा के हिसाब से बदल सकती हैं। खरीदारी से पहले क्वालिटी अच्छे से चेक कर लें। लेकिन इन मार्केट में यकीनन थोक में खरीदने पर और बेहतर डील मिल सकती है।

यह भी पढ़ें : सिर्फ 18 लाख में मिल रहा DDA फ्लैट, दो दिनों में धड़ाधड़ 700 बुकिंग



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top