Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा पहुंचे चतरा उपायुक्त रवि आनंद बिजली उत्पादन से लेकर कोयला प्रबंधन तक की ली जानकारी…

चतरा:

चतरा उपायुक्त रवि आनंद ने टंडवा स्थित एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा सुपर थर्मल पावर परियोजना का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने परियोजना में बिजली उत्पादन, कोयला आपूर्ति एवं भंडारण और संयंत्र के संचालन से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

परियोजना प्रमुख मनीष खेत्रपाल ने उपायुक्त को परियोजना की वर्तमान परिचालन स्थिति, कोयले की उपलब्धता और कोयला प्रबंधन व्यवस्था के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान राख प्रबंधन और पर्यावरणीय मानकों के अनुपालन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा हुई।

उपायुक्त रवि आनंद ने परियोजना के सुचारु संचालन के लिए की जा रही व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों के साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए परियोजना के कुशल संचालन, पर्यावरण संरक्षण और जिला प्रशासन तथा एनटीपीसी के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया।

दौरे के दौरान जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। वहीं, एनटीपीसी की ओर से महाप्रबंधक (संचालन एवं अनुरक्षण) अजय केरहळकर, महाप्रबंधक (अनुरक्षण) गणपति भट्ट, महाप्रबंधक (यांत्रिक अभियांत्रिकी) जुनैद जावेद, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) तनमय दत्ता समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top