Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

बिहार में मानसून की विदाई के बीच बदला मौसम उन्नीस जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट…

पटना: बिहार से मानसून की विदाई के बीच मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। 6 से 8 अक्टूबर तक अलग-अलग हिस्सों में मौसम सक्रिय रहने का अनुमान है। इस दौरान तेज हवाओं के साथ बारिश और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।

19 जिलों में येलो अलर्ट

मंगलवार को पटना, गया, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, बेगूसराय, सिवान और वैशाली समेत कई जिलों में बारिश की संभावना है।

7 अक्टूबर को पश्चिमी और दक्षिणी बिहार के कई हिस्सों में मौसम खराब रह सकता है। पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, सहरसा और मधेपुरा में वज्रपात के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है।

8 अक्टूबर को बड़े इलाके में बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार 8 अक्टूबर को बिहार के बड़े हिस्से में बारिश हो सकती है। इस दौरान उत्तर बिहार के साथ पटना, बेगूसराय, भागलपुर, मुंगेर, गया, नालंदा, नवादा, जमुई, बांका, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास और औरंगाबाद समेत कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

किशनगंज में 70.2 MM बारिश

बीते 24 घंटे में किशनगंज में सबसे ज्यादा 70.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। पश्चिमी चंपारण के कुछ हिस्सों में भी बारिश हुई, जबकि पटना समेत कई इलाकों में बादल और धूप के बीच मौसम अपेक्षाकृत शुष्क रहा।

राज्य के कई जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वाल्मीकिनगर में न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम में बदलाव के साथ सुबह और शाम हल्की ठंड का अहसास भी बढ़ने की संभावना है।

ट्रफ लाइन के प्रभाव से बदला मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर-पूर्व बिहार से पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक समुद्र तल से करीब 0.9 किलोमीटर ऊपर ट्रफ लाइन बनी हुई है। इसके प्रभाव से राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश हो रही है। वहीं, दक्षिण बिहार से विदर्भ तक बनी दूसरी ट्रफ लाइन भी वातावरण में नमी बनाए हुए है।

मानसून की विदाई के साथ आने वाले दिनों में मौसम में धीरे-धीरे बदलाव देखने को मिलेगा और तापमान में भी गिरावट की संभावना है।

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top