रांची: हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC) लिमिटेड, रांची के पुनरुद्धार को लेकर गठित 6 सदस्यीय केंद्रीय संसदीय उप-समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। यह बैठक मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय, कांके रोड, रांची में हुई।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री और केंद्रीय संसदीय उप-समिति के सदस्यों के बीच HEC की वर्तमान स्थिति, चुनौतियों और इसके पुनरुद्धार से जुड़ी भविष्य की कार्य योजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल ने HEC को फिर से मजबूत और सक्रिय बनाने के विभिन्न पहलुओं पर मुख्यमंत्री के साथ विचार-विमर्श किया।
इस अवसर पर केंद्रीय संसदीय उप-समिति के अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद तिरुची शिवा, सांसद विजय हांसदा, राज्यसभा सांसद सुलता देव, सांसद कोंडा विश्वेश्वर रेड्डी, सांसद हँसमुखभाई सोमाभाई पटेल और सांसद चंदन चौहान मौजूद रहे।
गौरतलब है कि HEC झारखंड का एक महत्वपूर्ण सार्वजनिक उपक्रम है और इसके पुनरुद्धार को लेकर केंद्र एवं राज्य स्तर पर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।