Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज पहुंचेंगे रांची प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में होंगे शामिल…

रांची: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर रांची पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। पार्टी की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रांची के प्रमुख स्थानों को भाजपा के झंडे, बैनर और पोस्टर से सजाया गया है।

24 अक्टूबर को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक

नितिन नबीन 23 अक्टूबर की शाम रांची पहुंचेंगे। इसके बाद 24 अक्टूबर को सुकुरहुतू स्थित बैंक्वेट हॉल में आयोजित भाजपा की नवनियुक्त प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होंगे। बैठक के उद्घाटन सत्र को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संबोधित करेंगे।

प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में पार्टी संगठन को मजबूत करने के साथ आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों और रणनीति पर चर्चा होने की संभावना है। केंद्र सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के साथ झारखंड की मौजूदा सरकार के खिलाफ मुद्दों को जनता के बीच ले जाने की रणनीति पर भी मंथन किया जाएगा।

प्रदेश कार्यालय में तैयारियों की समीक्षा

राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे को लेकर गुरुवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में बैठकों का दौर चला। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के नेतृत्व में प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें नितिन नबीन के दौरे और स्वागत कार्यक्रम को लेकर तैयारियों की समीक्षा की गई और नेताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय और राकेश प्रसाद, संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्र, अमर कुमार बाउरी और मनोज सिंह, प्रदेश मंत्री सरोज सिंह, अमित सिंह, अमरदीप यादव और मनीर उरांव समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह झारखंड दौरा पार्टी के संगठनात्मक लिहाज से अहम माना जा रहा है। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के जरिए पार्टी आगामी कार्यक्रमों और राज्य में संगठन को और मजबूत करने की दिशा में रणनीति तैयार करेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top