
बिहार की राजनीति में आज का दिन काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बिहार के नए सीएम बने सम्राट चौधरी के लिए आज अग्निपरीक्षा की खड़ी है। उनकी अगुवाई वाली NDA सरकार आज, 24 अप्रैल को विधानसभा में अपना विश्वास मत पेश करेगी। फ्लोर टेस्ट के लिए विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र बुलाया गया है। फ्लोर टेस्ट की तैयारी पूरी हो चुकी है, NDA गठबंधन के सभी विधायको का पटना पहुंचना सिलसिला जारी है।
शुक्रवार को सुबह 11 बजे शुरू होने वाले एक दिवसीय विशेष सत्र में सीएम सम्राट चौधरी सदन में विश्वास प्रस्ताव रखेंगे। 15 अप्रैल को शपथ ग्रहण के नौ दिन बाद यह उनकी सरकार की पहली बड़ी अग्निपरीक्षा होगी। यह बिहार के इतिहास में एक मील का पत्थर साबित होने वाला है, क्योंकि पहली बार भाजपा का कोई नेता मुख्यमंत्री पद संभालकर सदन में बहुमत साबित करेगा।
सम्राट चौधरी के लिए फ्लोर टेस्ट महज औपचारिकता मात्र है,क्योंकि 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा में बांकीपुर सीट खाली होने के कारण वर्तमान में सदस्यों की संख्या 242 है। विश्वास मत जीतने के लिए 122 वोटों की जरूरत है, लेकिन NDA के पास 201 विधायकों का समर्थन बताए जा रहा है। उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव समेत एनडीए ने अपने सभी विधायकों को पटना में ही रहने का सख्त निर्देश दिया है।
बता दें कि बिहार की राजनीति में करीब 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन हुआ है। बिहार की इतिहास में ये पहली बार है जब BJP का कोई नेता बिहार के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर विराजमान हुआ है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता सम्राट चौधरी बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में 15 अप्रैल को शपथ ग्रहण किया, इसके साथ ही बिहार में ‘सम्राट युग’ का आगाज हो गया है। अब उन्हें आज सदन में बहुमत साबित करना है। इसके बाद नए मंत्रिमंडल के विस्तार की प्रक्रिया शुरू होगी। फिलहाल न सीएम के कैबिनेट में केवल दो डिप्टी सीएम को ही शपथ दिलाई गई है।