Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने हरीश द्विवेदी की मां के श्राद्धकर्म में लिया हिस्सा दी श्रद्धांजलि…

पटना/बस्ती,

21 अक्टूबर 2026: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं बिहार प्रभारी हरीश द्विवेदी की पूज्य माताजी स्वर्गीय यशोदा देवी के श्राद्धकर्म में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के तेलियाजोत गांव स्थित हरीश द्विवेदी के आवास पहुंचे, जहां उन्होंने दिवंगत यशोदा देवी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। कार्यक्रम में बिहार भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री की इस उपस्थिति के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने दिवंगत यशोदा देवी को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top