Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

सोनारी रेस्टोरेंट फायरिंग केस में बड़ा अपडेट रायपुर से चार युवक हिरासत में

जमशेदपुर: सोनारी थाना क्षेत्र के उडुपी रेस्टोरेंट फायरिंग मामले में जमशेदपुर पुलिस को अहम सफलता मिली है। पुलिस ने छत्तीसगढ़ के रायपुर टोल प्लाजा से चार युवकों को हिरासत में लिया है। सभी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

कई राज्यों में चल रही छापेमारी

मरीन ड्राइव किनारे स्थित बिंदल मॉल के उडुपी रेस्टोरेंट में गोलीबारी के बाद से पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी है। मामले में पुलिस की अलग-अलग टीमें पश्चिम बंगाल, बिहार और दूसरे राज्यों में छापेमारी कर रही हैं।

पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और उनकी गतिविधियों का पता लगाने में जुटी है। जानकारी के मुताबिक, वारदात के बाद आरोपी बाइक से फरार हुए थे।

रायपुर से चार युवक हिरासत में

जांच के दौरान पुलिस को रायपुर में आरोपियों से जुड़े सुराग मिले। इसके बाद पुलिस ने रायपुर टोल प्लाजा से चार युवकों को हिरासत में लिया। फिलहाल उनकी भूमिका को लेकर पूछताछ की जा रही है।

फायरिंग में चार लोग हुए थे घायल

उडुपी रेस्टोरेंट में हुई गोलीबारी में चार लोग घायल हुए थे। सभी का इलाज टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) में चल रहा है। घटना के बाद से पुलिस लगातार अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। सिटी एसपी ने बताया कि हिरासत में लिए गए युवकों से पूछताछ जारी है और जांच पूरी होने के बाद मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा।

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top