Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

बकरीद से पहले विहिप की राज्यपाल से मांग गौवंश हत्या निषेध कानून के सख्त पालन की अपील…

रांची: बकरीद (ईद-उल-अजहा) पर्व को लेकर झारखंड में राजनीतिक और सामाजिक हलचल तेज हो गई है। इसी कड़ी में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने राज्य में ‘झारखंड गौवंश हत्या निषेध अधिनियम, 2005’ का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने की मांग की।

विहिप पदाधिकारियों ने ज्ञापन के माध्यम से आशंका जताई कि बकरीद के दौरान कुछ असामाजिक तत्व प्रतिबंधित गौवंशीय पशुओं की तस्करी और अवैध वध की कोशिश कर सकते हैं। संगठन का कहना है कि गाय, बैल, बछड़ा और ऊंट जैसे प्रतिबंधित पशुओं की अवैध खरीद-बिक्री और परिवहन कानूनन गंभीर गैर-जमानती अपराध है।

प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से आग्रह किया कि त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन को विशेष निर्देश दिए जाएं। विहिप ने चेतावनी दी कि यदि अवैध गतिविधियों पर समय रहते रोक नहीं लगी तो इससे सांप्रदायिक सौहार्द और शांति व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।

प्रशासन से विहिप की प्रमुख मांगें:

संवेदनशील इलाकों, हाट-बाजारों और अंतरराज्यीय

सीमाओं पर पुलिस गश्ती बढ़ाई जाए

सीमाओं पर वाहनों की सघन जांच कर पशु तस्करी रोकी जाए

अवैध बूचड़खानों को चिन्हित कर तत्काल बंद कराया जाए

कानून उल्लंघन करने वालों पर सख्त प्राथमिकी दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जाए

राज्यपाल को ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधिमंडल में विहिप झारखंड-बिहार क्षेत्र मंत्री डॉ. बिरेन्द्र साहु, प्रांत उपाध्यक्ष सुनील गुप्ता, प्रांत मंत्री मिथिलेश्वर मिश्र, बजरंग दल संयोजक रंगनाथ महतो और महानगर अध्यक्ष कैलाश केसरी शामिल रहे।

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top