Newswahni

--:-- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

बच्चों के विवाद में गर्भवती महिला सहित घायल शेखपुरा के नेमदारगंज में दो पक्षों में मारपीट पोते की पिटाई का विरोध करने पर…




शेखपुरा के हथियावा थाना क्षेत्र के नेमदारगंज गांव में बच्चों के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक गर्भवती महिला सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों में एक दस साल का बालक भी शामिल है। घटना की सूचना मिलते ही हथियावा थाना के पुलिस सब इंस्पेक्टर गौतम कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस वाहन से सभी घायलों को सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया गया। घायलों की पहचान मंजू देवी, उनकी गर्भवती पुत्री कारी देवी, बहु और पोते के रूप में हुई है। बताया गया है कि कारी देवी की हालत गंभीर है। पोते की पिटाई का विरोध करने पर किया हमला घायल मंजू देवी ने बताया कि गांव के ही बच्चन यादव, दीपन यादव, उदय यादव सहित अन्य लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि बच्चों के खेलने के दौरान हुए विवाद में एक पक्ष के लोग उनके पोते की पिटाई कर रहे थे। मंजू देवी के विरोध करने पर आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। उन्होंने यह भी बताया कि घटना के समय उनके घर में कोई पुरुष सदस्य मौजूद नहीं था, जिससे वे लोग अब भयभीत हैं। लिखित शिकायत मिलने पर होगी कार्रवाई पुलिस सब इंस्पेक्टर गौतम कुमार ने बताया कि घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। उन्होंने आश्वस्त किया कि घटना के संबंध में लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top