Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

इंडिया गठबंधन के मार्च से पहले दिल्ली में सुरक्षा सख्त छह मेट्रो स्टेशन बंद ट्रैफिक डायवर्जन की चेतावनी…

नई दिल्ली: INDIA गठबंधन के प्रस्तावित सुप्रीम कोर्ट मार्च को देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सोमवार, 12 अक्टूबर को दिल्ली मेट्रो के छह स्टेशनों पर सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक प्रवेश और निकास बंद रखने का फैसला लिया गया है। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) के मुताबिक, इस दौरान संबंधित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा जारी रहेगी।

राजीव चौक समेत 6 मेट्रो स्टेशनों पर प्रतिबंध

सुरक्षा कारणों से राजीव चौक, केंद्रीय सचिवालय और पटेल चौक समेत छह मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों के प्रवेश और निकास पर रोक लगाई गई है। DMRC ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा एजेंसियां स्थिति की समीक्षा करेंगी और जरूरत पड़ने पर आगे की जानकारी साझा की जाएगी।

दिल्ली में ट्रैफिक डायवर्जन की चेतावनी

दिल्ली यातायात पुलिस ने भी नई दिल्ली और मध्य दिल्ली के कई इलाकों में संभावित ट्रैफिक जाम और मार्ग परिवर्तन को लेकर एडवाइजरी जारी की है। सुबह 6 बजे से परिस्थितियों के अनुसार ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया जा सकता है। प्रमुख चौराहों, फ्लाईओवरों और सड़कों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित होने की आशंका है।

यातायात पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि वे घर से निकलने से पहले अपनी यात्रा की योजना बना लें और संभावित देरी को ध्यान में रखें।

SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त के मुद्दे पर मार्च

दरअसल, विपक्षी नेताओं और सांसदों ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के विरोध में सुप्रीम कोर्ट तक मार्च का आह्वान किया है। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग भी उठाई जा रही है। मार्च में INDIA गठबंधन के विभिन्न दलों के नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है।

विरोध मार्च को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां और यातायात पुलिस पूरे दिन स्थिति पर नजर रखेंगी। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे मेट्रो सेवाओं और यातायात से जुड़ी ताजा जानकारी लेकर ही घर से निकलें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top