Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

धनबाद रेल मंडल में यात्रियों को झटका चार पैसेंजर ट्रेनें रद्द कई ट्रेनों के समय और रूट में बदलाव…

धनबाद: धनबाद रेल मंडल में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण रेल परिचालन प्रभावित रहेगा। तेतुलमारी-धनबाद-डोकरा हॉल्ट-प्रधानखंता-छोटा अंबोना रेलखंड पर चल रहे कार्य को देखते हुए 11 अक्टूबर को चार पैसेंजर ट्रेनें रद्द रहेंगी। इसके अलावा कई ट्रेनों के प्रस्थान समय और परिचालन मार्ग में भी बदलाव किया गया है। ऐसे में यात्रियों को सफर शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लेनी चाहिए।

11 अक्टूबर को रद्द रहेंगी ये चार ट्रेनें

रेलवे के अनुसार, नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते 11 अक्टूबर को निम्नलिखित पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन रद्द रहेगा।

• 53323: सिंदरी-धनबाद पैसेंजर
• 53334: धनबाद-सिंदरी पैसेंजर
• 53327: सिंदरी-गोमो पैसेंजर
• 53328: गोमो-सिंदरी पैसेंजर
• तीन ट्रेनों के प्रस्थान समय में बदलाव

कार्य के कारण तीन ट्रेनों को निर्धारित समय से देरी से चलाया जाएगा।

• 18403 भुवनेश्वर-धनबाद एक्सप्रेस: 10 अक्टूबर को भुवनेश्वर से 180 मिनट की देरी से रवाना होगी।
• 18404 धनबाद-भुवनेश्वर एक्सप्रेस: 11 अक्टूबर को धनबाद से 120 मिनट की देरी से चलेगी।
• 13545 आसनसोल-गया मेमू एक्सप्रेस: 11 अक्टूबर को आसनसोल से 120 मिनट की देरी से रवाना होगी।
• पांच ट्रेनों के परिचालन में आंशिक बदलाव

रेलवे ने कुछ ट्रेनों के आंशिक समापन और प्रारंभ की भी व्यवस्था की है। इसके तहत:

• 68087 विष्णुपुर-धनबाद पैसेंजर: 11 अक्टूबर को पाथरडीह स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी।
• 68088 धनबाद-बांकुड़ा मेमू पैसेंजर: 11 अक्टूबर को पाथरडीह स्टेशन से आंशिक रूप से रवाना होगी।
• 18019 झाड़ग्राम-धनबाद मेमू एक्सप्रेस: 11 अक्टूबर को बोकारो स्टील सिटी स्टेशन पर आंशिक समापन होगा।
• 18020 धनबाद-झाड़ग्राम मेमू एक्सप्रेस: 11 अक्टूबर को बोकारो स्टील सिटी स्टेशन से आंशिक रूप से रवाना होगी।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले संबंधित ट्रेन के समय और परिचालन की ताजा जानकारी प्राप्त कर लें, ताकि स्टेशन पर पहुंचने के बाद किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top