Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

जिउतिया पर्व पर दर्दनाक हादसा पोखरे में डूबने से चार नाबालिग बच्चियों की मौत मातम में बदली खुशियां…

मोतिहारी: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में जिउतिया पर्व के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। पहाड़पुर थाना क्षेत्र के बनकट गांव में पोखरे में स्नान करने गईं चार नाबालिग बच्चियों की डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और पर्व की खुशियां मातम में बदल गईं।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को जिउतिया पर्व को लेकर गांव में महिलाओं और बच्चियों की चहल-पहल थी। इसी दौरान कुछ महिलाएं और बच्चियां स्नान करने के लिए पोखरे पर पहुंचीं। स्नान के दौरान चार बच्चियां पानी के गहरे हिस्से में चली गईं और डूब गईं।

ग्रामीणों ने पानी से बाहर निकाला

बच्चियों के काफी देर तक दिखाई नहीं देने पर आसपास मौजूद लोगों को अनहोनी की आशंका हुई। शोर मचने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण पोखरे के पास पहुंचे और पानी में उतरकर बच्चियों की तलाश शुरू की। काफी मशक्कत के बाद चारों को बाहर निकाला गया।

ग्रामीण सभी बच्चियों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पहाड़पुर लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद चारों को मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की हुई पहचान

मृत बच्चियों की पहचान सोनामति (13), फूलमती (10), सोनाली कुमारी (10) और प्रतिमा कुमारी (12) के रूप में हुई है। एक साथ चार बच्चियों की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पहाड़पुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और ग्रामीणों व परिजनों से जानकारी ली। चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया गया है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया मंक जुटी है।

जिउतिया पर्व को लेकर जिस गांव में सुबह से उत्साह का माहौल था, वहीं चार बच्चियों की मौत के बाद मातम पसर गया। हादसे के बाद गांव में चीख-पुकार मची हुई है।

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top