Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

कोल्हान यूनिवर्सिटी का सातवां दीक्षांत समारोह विद्यार्थियों को मिली डिग्री गोल्ड मेडल में छात्राओं का दबदबा…

चाईबासा: कोल्हान विश्वविद्यालय में मंगलवार को सातवां दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। विश्वविद्यालय परिसर स्थित सभागार में आयोजित समारोह में झारखंड के राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. डॉ. अंजिला गुप्ता ने राज्यपाल का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद राज्यपाल ने दीक्षांत समारोह का उद्घाटन किया।

224 विद्यार्थियों को प्रदान की गई उपाधि

समारोह में विश्वविद्यालय के विभिन्न पाठ्यक्रमों के कुल 224 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गईं। इनमें 39 पीएचडी, 132 स्नातकोत्तर (PG), 17 पीजी मेडिकल डिप्लोमा और 10 एमएड की उपाधियां शामिल हैं।
इस बार गोल्ड मेडल हासिल करने वाले विद्यार्थियों में छात्राओं का दबदबा रहा। कुल 26 गोल्ड मेडलिस्ट में 15 छात्राएं और 11 छात्र शामिल हैं।

इशरत परवीन समेत कई विद्यार्थी रहे टॉपर

विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूची के अनुसार, बीएड सत्र 2023-25 में इशरत परवीन ने प्रथम स्थान हासिल किया। उन्हें जीएम-26 सीट आवंटित की गई है। वहीं एमएड सत्र 2023-25 में सुभद्रा लागुरी और एमबीए सत्र 2022-24 में नीलम परवीन ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया। विश्वविद्यालय की ओर से 2023-25 सत्र के 23 विषयों के टॉपर विद्यार्थियों की सूची भी जारी की गई।

QR कोड वाली वाटरप्रूफ-फायरप्रूफ डिग्री

कोल्हान विश्वविद्यालय ने इस बार विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से तैयार डिग्री प्रमाणपत्र प्रदान किए। डिग्रियों को वाटरप्रूफ और फायरप्रूफ बनाया गया है। साथ ही प्रमाणपत्रों में QR कोड, वाटरमार्क और UV लोगो जैसी सुरक्षा सुविधाएं शामिल की गई हैं। इन तकनीकी फीचर्स के जरिए डिग्री की प्रामाणिकता की जांच आसान होने और फर्जी प्रमाणपत्रों पर रोक लगाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

समारोह में मोबाइल और बैग ले जाने पर रोक

दीक्षांत समारोह के दौरान कुलपति ने विश्वविद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर सभागार के अंदर मोबाइल फोन, बैग और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने पर प्रतिबंध लगाया गया था। उपाधि और स्वर्ण पदक हासिल करने वाले विद्यार्थियों के लिए दीक्षांत समारोह उनके शैक्षणिक सफर की महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में दर्ज हुआ।

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top