Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

झारखंड में आज भी बारिश का जोर रांची समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट…

रांची: झारखंड में बारिश का दौर अभी जारी है। राजधानी रांची समेत कई इलाकों में तेज हवा, गरज-चमक के साथ बारिश हो रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 25 सितंबर को राज्य में भारी बारिश की चेतावनी है, जबकि 26 और 27 सितंबर को गरज-चमक और बिजली गिरने की स्थिति बन सकती है। 28 सितंबर से झारखंड के लिए कोई विशेष मौसम चेतावनी नहीं है। .

आज इन इलाकों में ज्यादा असर

25 सितंबर को मध्य, उत्तर-पश्चिमी और उत्तर-पूर्वी झारखंड में मौसम ज्यादा सक्रिय रहने की संभावना है। रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, लोहरदगा, कोडरमा और धनबाद समेत आसपास के इलाकों में बारिश और गरज-चमक हो सकती है।

वहीं पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार के अलावा देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज में भी बारिश की संभावना बनी हुई है।

26-27 सितंबर को कैसा रहेगा मौसम?

26 सितंबर को राज्य में कई जगहों पर गरज-चमक और बिजली के साथ बारिश हो सकती है। 27 सितंबर को भी कुछ इलाकों में थंडरस्टॉर्म और बिजली चमकने की संभावना है। IMD ने दोनों दिनों के लिए झारखंड में गरज-चमक और बिजली की चेतावनी जारी की है।

28 सितंबर से राहत के संकेत

मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, 28 सितंबर से झारखंड के लिए कोई विशेष चेतावनी नहीं है। इससे राज्य में मौजूदा खराब मौसम के धीरे-धीरे कमजोर पड़ने के संकेत मिल रहे हैं। हालांकि, स्थानीय स्तर पर हल्की या छिटपुट बारिश जारी रह सकती है।

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top