Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

जमशेदपुर में स्कूली वैन डिवाइडर से टकराई पन्द्रह से ज्यादा बच्चे घायल दो छात्र और चालक की हालत गंभीर…

जमशेदपुर: शहर के टेल्को थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह स्कूली बच्चों से भरी एक निजी वैन अनियंत्रित होकर सड़क के बीच बने डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में वैन में सवार करीब 15 से 17 बच्चे घायल हो गए। दुर्घटना में दो छात्र और वैन चालक गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा टेल्को स्टेडियम-भुवनेश्वरी मंदिर रोड के पास हुआ। बताया जा रहा है कि निजी स्कूल वैन बच्चों को छोड़ने के लिए टेल्को स्टेडियम की ओर से आ रही थी। इसी दौरान वैन सड़क के बीच बने डिवाइडर से जा टकराई और डिवाइडर पर चढ़ गई।

टक्कर इतनी जोरदार कि फट गया वैन का चैंबर

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वैन की डिवाइडर से टक्कर इतनी जोरदार थी कि वैन का चैंबर तक फट गया। टक्कर की आवाज तेज धमाके जैसी थी। हादसे के बाद वैन में सवार बच्चों में चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव में जुट गए।

स्थानीय लोगों ने बच्चों को वैन से बाहर निकाला

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल मदद करते हुए वैन में फंसे सभी बच्चों को बाहर निकाला। इसके बाद सभी घायलों को इलाज के लिए टाटा मोटर्स अस्पताल भेजा गया। वैन में छोटे बच्चों के साथ बड़े बच्चे भी सवार थे।

हादसे की बड़ी बातें
• टेल्को थाना क्षेत्र में हुआ हादसा
• टेल्को स्टेडियम-भुवनेश्वरी मंदिर रोड के पास दुर्घटना
• स्कूली बच्चों से भरी निजी वैन डिवाइडर से टकराई
• करीब 15 से 17 बच्चे घायल
• दो छात्र और वैन चालक गंभीर रूप से घायल
• सभी घायलों का टाटा मोटर्स अस्पताल में चल रहा इलाज
• स्थानीय लोगों ने बच्चों को वैन से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया
• पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है

टेल्को थाना प्रभारी एस. प्रसाद के अनुसार, हादसे में दो बच्चे और चालक गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उनका इलाज टाटा मोटर्स अस्पताल में चल रहा है। पुलिस के अनुसार दुर्घटना कैसे हुई, इसकी जांच की जा रही है।

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top