रांची: झारखंड राज्य आजीविका कंप्यूटर ऑपरेटर संघ की ओर से अपनी विभिन्न जायज एवं लंबित मांगों के समर्थन में कल धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। राज्यभर के डाटा एंट्री ऑपरेटर इस आंदोलन में शामिल होकर अपनी मांगों को सरकार के समक्ष रखेंगे।

संघ के अनुसार, यह धरना प्रदर्शन धुर्वा स्थित स्मार्ट सिटी में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS), ग्रामीण विकास विभाग, झारखंड सरकार के राज्य कार्यालय के समक्ष आयोजित किया जाएगा। प्रदर्शन का समय दोपहर 12 बजे निर्धारित किया गया है।
संघ के महासचिव पंकज कुमार और अध्यक्ष करण कुमार गुप्ता ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि धरना-प्रदर्शन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से डाटा एंट्री ऑपरेटरों के इसमें शामिल होने की संभावना है।
कर्मचारी महासंघ भी देगा समर्थन
आंदोलन को झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का भी समर्थन मिला है। महासंघ के महामंत्री सुनील कुमार साह सहित अन्य पदाधिकारी धरना-प्रदर्शन में शामिल होकर डाटा एंट्री ऑपरेटरों की लंबित मांगों का समर्थन करेंगे।
संघ ने कहा है कि लंबे समय से लंबित मांगों के समाधान को लेकर यह प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान संबंधित अधिकारियों के समक्ष मांगों को मजबूती से रखा जाएगा।।