Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

लखीसराय हादसे पर सरकार का बड़ा ऐलान मृतकों के परिजनों को मिलेंगे चार लाख रुपये

लखीसराय: बिहार के लखीसराय स्थित अशोकधाम में सोमवार को हुई भगदड़ की घटना में अब तक 7 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद सरकार ने मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है।

सरकार की ओर से भगदड़ में जान गंवाने वाले प्रत्येक मृतक के परिजन को 4 लाख रुपये का अनुग्रह अनुदान देने की घोषणा की गई है।

मुख्यमंत्री ने जताया दुख

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति और पीड़ित परिवारों को इस मुश्किल समय में धैर्य देने की प्रार्थना की।

घायलों के इलाज के निर्देश

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को घायलों के समुचित और त्वरित इलाज के निर्देश दिए हैं। प्रशासन को अस्पतालों में बेहतर चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने और इलाज में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होने देने को कहा गया है।

सरकार ने राहत और चिकित्सा व्यवस्था पर लगातार नजर रखने के भी निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पीड़ित परिवारों और घायलों के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़ी है।

नीतीश कुमार ने भी जताया दुख

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी लखीसराय हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने श्रद्धालुओं की मौत पर संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top