रांची : छात्रों के आंदोलन के बीच राज्य सरकार ने गतिरोध दूर करने की पहल करते हुए छात्रों को बातचीत के लिए आमंत्रित किया है। सरकार की ओर से छात्रों को आज 17 अगस्त को दोपहर 2 बजे वार्ता के लिए बुलाया गया है।

जानकारी के मुताबिक, छात्रों को अपने विधिक सलाहकारों के साथ बैठक में शामिल होने का प्रस्ताव दिया गया है। सरकार और छात्रों के बीच होने वाली यह वार्ता मौजूदा गतिरोध को समाप्त करने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।

अब सभी की नजर 17 अगस्त को होने वाली इस महत्वपूर्ण बैठक पर टिकी है। बैठक में छात्र किन-किन मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं और सरकार की ओर से क्या आश्वासन दिया जाता है, यह देखना खासा अहम होगा।