Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

चमोली टनल हादसे में झारखंड के मजदूर भी फंसे सीएम हेमंत ने धामी से की बात सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर…

रांची: उत्तराखंड के चमोली जिले में निर्माणाधीन टनल में हुए हादसे के बाद झारखंड के कई परिवारों की चिंता बढ़ गई है। मायापुर और पीपलकोटी के बीच टीएचडीसी की निर्माणाधीन सुरंग में अचानक पानी और मलबा भरने से कई मजदूर अंदर फंस गए। हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत की सूचना है, जबकि कई मजदूरों के सुरंग के भीतर फंसे होने की बात सामने आई है।

बताया जा रहा है कि फंसे मजदूरों में झारखंड के खूंटी, गुमला समेत कई जिलों के श्रमिक भी शामिल हैं। घटना की जानकारी के बाद मजदूरों के परिजन उनकी सलामती को लेकर चिंतित हैं और लगातार प्रशासन से संपर्क कर रहे हैं।

CM हेमंत ने धामी से फोन पर ली जानकारी

घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बातचीत की। सीएम हेमंत ने चमोली में फंसे मजदूरों की स्थिति और चल रहे राहत-बचाव अभियान की जानकारी ली।

सीएम धामी ने उन्हें बताया कि मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। बचाव दल सुरंग से मलबा और पानी हटाकर अंदर फंसे श्रमिकों तक पहुंचने की कोशिश में जुटे हैं।

हादसे पर हेमंत सोरेन ने जताई चिंता

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चमोली हादसे को बेहद चिंताजनक बताया। उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन सुरंगों में इस तरह की घटनाएं गंभीर सवाल खड़े करती हैं। मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों के साथ पर्यावरण और प्रकृति के संतुलन पर भी जोर दिया।

उन्होंने कहा कि विकास जरूरी है, लेकिन प्रकृति के साथ संतुलन बनाए रखना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से सबक लेने और सुरक्षा मानकों पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है।

झारखंड सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

झारखंड सरकार ने चमोली परियोजना में काम करने वाले मजदूरों के परिजनों से अपील की है कि वे अपने परिजनों से जुड़ी जानकारी के लिए सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन पर संपर्क करें।

टोल फ्री हेल्पलाइन: 1800-3456-526

व्हाट्सएप हेल्पलाइन:
9470132591
9431336472
9431336427

सरकार के मुताबिक, झारखंड प्रशासन उत्तराखंड सरकार और स्थानीय प्रशासन के लगातार संपर्क में है और सुरंग में फंसे मजदूरों से जुड़ी जानकारी जुटाई जा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top