मिस्ट टेक्नोलॉजी से लैस मिनी वाटर टेंडर वाहनों से आपातकालीन सेवाएं होंगी और मजबूत, संकरी गलियों तक पहुंचेगी राहत।

रांची: झारखंड की अग्निशमन एवं फायर सेफ्टी व्यवस्था को और अधिक आधुनिक और प्रभावी बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को बड़ा कदम उठाया। रांची के धुर्वा स्थित केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने ‘मिनी वाटर टेंडर विद मिस्ट टेक्नोलॉजी’ से लैस 58 आधुनिक फायर वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन अत्याधुनिक वाहनों के शामिल होने से राज्य की आपातकालीन और आपदा प्रबंधन सेवाएं पहले से अधिक मजबूत होंगी। उन्होंने बताया कि इन मिनी फायर टेंडरों की सबसे बड़ी खासियत यह है कि ये संकरी गलियों और तंग सड़कों तक भी आसानी से पहुंचकर आग बुझाने और राहत कार्य में तेजी से मदद कर सकेंगे।

सरकार का मानना है कि नई तकनीक से लैस इन वाहनों के संचालन से शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में अग्निशमन सेवाओं की पहुंच बेहतर होगी और किसी भी आपात स्थिति में लोगों को समय पर राहत उपलब्ध कराई जा सकेगी।