Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की बड़ी जीत पत्नी डॉक्टर जाह्नवी दास बोलीं जनता का जीवनभर रहेगा आभार…

पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जन सुराज के उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने निर्णायक बढ़त हासिल कर ली है। हालांकि निर्वाचन आयोग की ओर से आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है, लेकिन रुझानों में मिली बढ़त के बाद जन सुराज खेमे में जश्न का माहौल है। इस बीच प्रशांत किशोर की पत्नी डॉ. जाह्नवी दास की पहली प्रतिक्रिया भी सामने आई है।

पत्नी डॉ. जाह्नवी दास ने जताई खुशी

डॉ. जाह्नवी दास ने कहा कि यह पल उनके लिए बेहद खुशी का है। उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर ने बांकीपुर की जनता के बीच लगातार मेहनत की है और जनता ने उस मेहनत का सम्मान किया है। उन्होंने बांकीपुर की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे जीवनभर इस विश्वास और समर्थन के लिए कृतज्ञ रहेंगी।

जन सुराज कार्यालय में जश्न का माहौल

मतगणना के हर राउंड में बढ़त मिलने के साथ ही जन सुराज कार्यालय में समर्थकों का उत्साह चरम पर पहुंच गया। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ जीत का जश्न मनाया, एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और जमकर नाच-गाना किया।

प्रशांत किशोर बोले- जनता ने बीजेपी नेतृत्व को दिया संदेश

बढ़त मिलने के बाद प्रशांत किशोर ने कहा कि बांकीपुर की जनता ने बीजेपी नेतृत्व को स्पष्ट संदेश दिया है कि बिहार को ऐसा नेतृत्व चाहिए जो शिक्षा, रोजगार और सुशासन को प्राथमिकता दे। उन्होंने कहा कि उनकी राजनीति का उद्देश्य ऐसा बिहार बनाना है, जहां युवाओं को रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में पलायन न करना पड़े।

उन्होंने यह भी कहा कि यदि सरकार जनता की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरेगी तो भविष्य में भी ऐसे ही जनादेश देखने को मिलेंगे। साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि बांकीपुर की जनता ने जो विश्वास जताया है, उस पर पूरी ईमानदारी से खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

अब तक के मतगणना के आंकड़े

मतगणना के 31 राउंड पूरे होने तक जन सुराज के प्रशांत किशोर को 63,203 वोट मिले हैं। बीजेपी के नीरज सिन्हा 44,250 वोट के साथ दूसरे स्थान पर हैं, जबकि आरजेडी की रेखा कुमारी को 14,085 वोट मिले हैं। इस तरह प्रशांत किशोर लगभग 20 हजार वोटों की मजबूत बढ़त बनाए हुए हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top