Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

धनबाद में ईडी का बड़ा एक्शन कोयला कारोबारियों सहयोगियों और रिश्तेदारों के ठिकानों पर कार्रवाई

धनबाद: झारखंड के धनबाद जिले में मंगलवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 से अधिक ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई कई चर्चित कोयला कारोबारियों, उनके सहयोगियों और रिश्तेदारों के परिसरों पर की जा रही है। ईडी की टीम वित्तीय लेन-देन, बैंकिंग रिकॉर्ड और कारोबारी दस्तावेजों की गहन जांच में जुटी है।

जानकारी के अनुसार, ईडी ने दो चर्चित कोल कारोबारियों के सहयोगियों के अलावा झरिया में यादव बंधुओं, केंदुआ में मंडल बंधुओं और लोयाबाद में चौहान ब्रदर्स से जुड़े ठिकानों पर भी दबिश दी है। सभी स्थानों पर दस्तावेजों, संपत्ति के रिकॉर्ड और वित्तीय लेन-देन से जुड़े कागजातों की जांच की जा रही है।

लोयाबाद स्थित एक कोयला कारोबारी के आवास पर छापेमारी के दौरान स्थानीय महिलाओं ने कार्रवाई का विरोध किया। कुछ देर तक मौके पर तनाव की स्थिति बनी रही, जिसके बाद सुरक्षा बलों की मौजूदगी में ईडी की टीम घर के भीतर दाखिल हुई और जांच शुरू की।

वहीं, एक अन्य ठिकाने पर दरवाजा नहीं खोले जाने के कारण ईडी अधिकारियों को सीढ़ी के सहारे परिसर में प्रवेश करना पड़ा। काफी मशक्कत के बाद टीम ने तलाशी अभियान आगे बढ़ाया।

इसके अलावा मेमको मोड़ स्थित नालंदा कॉटेज में भी एक कोयला कारोबारी के आवास पर ईडी की कार्रवाई जारी है। फिलहाल सभी ठिकानों पर तलाशी चल रही है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि ईडी को कार्रवाई के दौरान कौन-कौन से दस्तावेज और अन्य अहम साक्ष्य मिले हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top