Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

रांची पुलिस की बड़ी रेड बंद कमरों में खंगाली जा रहीं फाइलें कार्यालय के कई हिस्सों को किया गया सील…

रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के रांची स्थित मुख्यालय में सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब CID और रांची पुलिस की संयुक्त टीम ने अचानक छापेमारी शुरू कर दी। यह कार्रवाई 14वीं JPSC प्रारंभिक परीक्षा में कथित अनियमितताओं और धांधली की शिकायतों के आधार पर की जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, जांच टीम ने कार्यालय के कई महत्वपूर्ण कमरों को अपने कब्जे में लेकर दस्तावेजों और परीक्षा से जुड़ी फाइलों की गहन पड़ताल शुरू कर दी है। कार्रवाई के दौरान कार्यालय के भीतर आने-जाने पर अस्थायी रोक लगा दी गई, जबकि मुख्य प्रवेश द्वार समेत पूरे परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।

बताया जा रहा है कि जांच एजेंसियां परीक्षा प्रक्रिया से जुड़े रिकॉर्ड, प्रशासनिक दस्तावेज और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्यों को खंगाल रही हैं, ताकि कथित गड़बड़ियों की सच्चाई सामने लाई जा सके। इस दौरान किसी भी दस्तावेज या सामग्री के बाहर जाने पर भी सख्त निगरानी रखी जा रही है।

फिलहाल CID और रांची पुलिस की ओर से इस कार्रवाई को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। हालांकि, इस हाई-प्रोफाइल छापेमारी ने JPSC की कार्यप्रणाली और 14वीं पीटी परीक्षा को लेकर उठ रहे सवालों को एक बार फिर चर्चा के केंद्र में ला दिया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top