Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित मुरी स्टेशन राष्ट्र को समर्पित यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं…

रांची: अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित मुरी रेलवे स्टेशन का शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुरी स्टेशन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. प्रदीप वर्मा ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए आधुनिक रेल व्यवस्था और मजबूत आधारभूत संरचना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रेलवे स्टेशनों का तेजी से कायाकल्प किया जा रहा है और मुरी स्टेशन का पुनर्विकास झारखंड के यात्रियों को आधुनिक, सुरक्षित और विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराएगा।

उन्होंने कहा कि इस परियोजना से केवल यात्रियों को ही सुविधा नहीं मिलेगी, बल्कि व्यापार, पर्यटन और स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय रेलवे लगातार आधुनिक तकनीक और बेहतर सुविधाओं की ओर बढ़ रहा है, जिसका लाभ झारखंड सहित पूरे देश के यात्रियों को मिल रहा है।

इस अवसर पर दक्षिण पूर्व रेलवे के जेडआरयूसीसी सदस्य अरुण जोशी, डीआरयूसीसी सदस्य बिनोद अग्रवाल, एडीआरएम हेमराज मीणा, मुख्य वाणिज्य पदाधिकारी अरविंद कुमार, रेलवे के अन्य अधिकारी तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

जेडआरयूसीसी सदस्य अरुण जोशी ने पुनर्विकसित मुरी स्टेशन का स्वागत करते हुए कहा कि यह क्षेत्र के यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करने वाला महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने भरोसा जताया कि भविष्य में भी रेलवे सुविधाओं के विस्तार और क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयास जारी रहेंगे।

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top