Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

झारखंड में आज फिर बरसेंगे बादल रांची समेत कई जिलों में बारिश आंधी और वज्रपात का अलर्ट…

रांची: झारखंड में मानसून पूरी तरह सक्रिय बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को राजधानी रांची समेत राज्य के अधिकांश जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कई इलाकों में तेज हवाएं चलने और वज्रपात की भी आशंका जताई गई है।

राजधानी रांची में दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दिन के दौरान रुक-रुक कर बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर 10 से 20 मिमी तक वर्षा दर्ज होने की संभावना है, जबकि 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

मौसम विभाग के अनुसार रांची, खूंटी, गुमला, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम सहित राज्य के मध्य, दक्षिणी और पूर्वी हिस्सों में बारिश के साथ वज्रपात और आंधी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले 2 से 3 दिनों तक झारखंड में मानसून की गतिविधियां इसी तरह बनी रहेंगी। लगातार बारिश के कारण तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने तथा वज्रपात के समय आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है।

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top