Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

चौदह जुलाई को सभी बूथों पर होगी बीएलओ बीएलए दो की बैठक चुनाव पाठशाला का भी आयोजन…

रांची: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को सफल बनाने की अपील की। उन्होंने बताया कि 14 जुलाई को सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक राज्य के सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ और बीएलए-2 की संयुक्त बैठक के साथ ‘चुनाव पाठशाला’ आयोजित की जाएगी।

चुनाव पाठशाला में बीएलओ मतदाता सूची में शामिल एब्सेंट, शिफ्टेड, डेथ, डुप्लीकेट और रिफ्यूज टू साइन (गैर-भारतीय) मतदाताओं की सूची सार्वजनिक रूप से पढ़कर सुनाएंगे। साथ ही अनमैप्ड मतदाताओं पर भी चर्चा होगी, ताकि मतदाता सूची को अधिक पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाया जा सके।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि एसआईआर प्रक्रिया केवल पात्र भारतीय नागरिकों के लिए है। यदि कोई गैर-भारतीय है तो वह इन्यूमरेशन फॉर्म बिना भरे और बिना हस्ताक्षर किए उचित कारण लिखकर बीएलओ को वापस कर दे। उन्होंने चेतावनी दी कि गैर-भारतीय द्वारा फॉर्म भरना या गलत जानकारी देकर घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर करना लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 31 के तहत दंडनीय अपराध है।

बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार, राज्य ट्रेनिंग नोडल देवदास दत्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी धीरज ठाकुर, अवर निर्वाचन पदाधिकारी सुनील कुमार सहित सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top