Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

विश्व जनसंख्या दिवस पंद्रह साल में झारखंड की आबादी में अस्सी लाख से अधिक का इजाफा चार करोड़ के पार पहुंचने का अनुमान…

रांची: विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर झारखंड की जनसंख्या को लेकर अहम तस्वीर सामने आई है। वर्ष 2011 की आखिरी आधिकारिक जनगणना के अनुसार राज्य की कुल आबादी 3,29,88,134 (करीब 3.30 करोड़) दर्ज की गई थी। वहीं, उपलब्ध जनसंख्या प्रक्षेपण (Population Projection) के अनुसार वर्ष 2026 में झारखंड की अनुमानित आबादी बढ़कर करीब 4.11 करोड़ हो चुकी है।

इस अनुमान के अनुसार पिछले 15 वर्षों में झारखंड की आबादी में 80 लाख से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, यह आंकड़ा आधिकारिक जनगणना का नहीं, बल्कि जनसंख्या प्रक्षेपण पर आधारित अनुमान है।

इस वर्ष विश्व जनसंख्या दिवस ऐसे समय मनाया जा रहा है, जब देश में लंबे अंतराल के बाद नई जनगणना की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। नई जनगणना पूरी होने के बाद झारखंड की वास्तविक जनसंख्या के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और जनसांख्यिकीय स्थिति की स्पष्ट तस्वीर सामने आएगी।विशेषज्ञों का मानना है कि बढ़ती आबादी के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, आवास, पेयजल और आधारभूत सुविधाओं की मांग भी लगातार बढ़ रही है। ऐसे में नई जनगणना के आंकड़े राज्य की विकास योजनाओं और नीतियों के निर्धारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

प्रमुख आंकड़े-

2011 की जनगणना में आबादी: 3,29,88,134

2026 का अनुमानित जनसंख्या प्रक्षेपण: करीब 4.11 करोड़

15 वर्षों में अनुमानित बढ़ोतरी: 80 लाख से अधिक

नई जनगणना: प्रक्रिया शुरू, आंकड़ों का इंतजार

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top