Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

आज से बारह जुलाई तक हरियाणा के रोहतक में होगी राष्ट्रीय प्रतियोगिता महिला और पुरुष फ्री स्टाइल पहलवान शामिल…

रांची: हरियाणा के रोहतक में 10 से 12 जुलाई 2026 तक आयोजित होने वाली U-23 सीनियर राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए झारखंड की महिला और पुरुष फ्री-स्टाइल कुश्ती टीम रांची से रवाना हो गई। प्रतियोगिता में झारखंड का 27 सदस्यीय दल हिस्सा लेगा।

दल में 10 महिला पहलवान, 10 पुरुष फ्री-स्टाइल पहलवान, 6 प्रशिक्षक और 1 टीम प्रबंधक शामिल हैं। टीम के रवाना होने से पहले खेल विभाग, झारखंड सरकार के सहयोग से खिलाड़ियों को ट्रैक सूट और खेल किट उपलब्ध कराई गई।

इस अवसर पर झारखंड राज्य कुश्ती संघ के अध्यक्ष जीशान कमर (आईएएस), खेल निदेशक छवि रंजन, उप निदेशक निर्भय कुमार, महासचिव रजनीश कुमार सहित खेल विभाग के अधिकारियों और संघ के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए बेहतर प्रदर्शन की कामना की।

झारखंड टीम से राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है। प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों के पहलवान पदकों के लिए मुकाबला करेंगे, जहां झारखंड के खिलाड़ी भी अपनी प्रतिभा का दम दिखाने उतरेंगे।

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top