Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर कांग्रेस का देशव्यापी अभियान केंद्र और ट्रस्ट से मांगेगी जवाब

नई दिल्ली: अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़ी कथित अनियमितताओं के आरोपों को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार और मंदिर ट्रस्ट के खिलाफ देशव्यापी अभियान शुरू करने का ऐलान किया है। पार्टी शुक्रवार से दो दिवसीय संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर इस मुद्दे पर जवाबदेही की मांग करेगी।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर आरोप लगाया कि राम मंदिर ट्रस्ट पर चंदे और चढ़ावे में कथित गड़बड़ी के गंभीर आरोप सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि यह करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा विषय है, इसलिए मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

कांग्रेस का कहना है कि मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों का चयन केंद्र सरकार की देखरेख में हुआ था। ऐसे में ट्रस्ट से जुड़े किसी भी विवाद की नैतिक जिम्मेदारी केंद्र सरकार की भी बनती है। पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस मुद्दे पर अपना पक्ष स्पष्ट करने की मांग की है।

कांग्रेस के अनुसार, इस अभियान के तहत चंडीगढ़, जम्मू, लखनऊ, कानपुर, चेन्नई और कोयंबटूर समेत कई शहरों में वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इन संवाददाता सम्मेलनों में ट्रस्ट की जवाबदेही, कथित वित्तीय अनियमितताओं और केंद्र सरकार की भूमिका जैसे मुद्दे उठाए जाएंगे।

पार्टी का दावा है कि अगले दो दिनों में यह अभियान 50 से अधिक शहरों तक पहुंचेगा और इस मुद्दे को जनता के बीच भी प्रमुखता से रखा जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top