Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

झारखंड बनेगा एआई और टेक हब गूगल माइक्रोसॉफ्ट के साथ बड़े समझौते रांची में बनेगा सूचना प्रौद्योगिकी पार्क…

रांची: झारखंड सरकार राज्य को देश के प्रमुख AI और टेक्नोलॉजी हब के रूप में विकसित करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन-2026 के दौरान सरकार ने गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और आईबीएम जैसी वैश्विक टेक कंपनियों के साथ महत्वपूर्ण साझेदारी पर चर्चा की है। इससे राज्य में डिजिटल गवर्नेंस, तकनीकी निवेश और रोजगार के नए अवसर बनने की उम्मीद है।

3-4 लाख शिक्षकों को मिलेगा AI प्रशिक्षण

सरकार और गूगल के बीच हुई बैठक में राज्य के करीब 3 से 4 लाख शिक्षकों को तीन महीने का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) प्रशिक्षण और प्रमाणन देने पर सहमति बनी। इस पहल को औपचारिक रूप देने के लिए स्टेटमेंट ऑफ इंटेंट (SoI) पर भी सहमति बनी है।

माइक्रोसॉफ्ट ने जताया भरोसा

माइक्रोसॉफ्ट इंडिया ने झारखंड के डिजिटल विजन का समर्थन करते हुए कहा कि भविष्य की अर्थव्यवस्था में AI की बड़ी भूमिका होगी और इस क्षेत्र में झारखंड महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है।

रांची में 101 एकड़ में बनेगा IT पार्क

आईटी सचिव पूजा सिंघल ने बताया कि रांची में 101 एकड़ भूमि को IT पार्क के लिए चिह्नित किया गया है। यह पार्क राज्य में तकनीकी निवेश, स्टार्टअप और रोजगार का प्रमुख केंद्र बनेगा।

10 बड़ी कंपनियों के साथ होंगे MoU

सम्मेलन के दूसरे दिन झारखंड सरकार करीब 10 बड़ी कंपनियों के साथ निवेश संबंधी एमओयू (MoU) पर हस्ताक्षर करेगी। इससे राज्य में उद्योग, आईटी और डिजिटल सेवाओं के क्षेत्र में नए निवेश का रास्ता खुलेगा।

AI से बेहतर होगी सरकारी सेवाएं

आईबीएम इंडिया ने डेटा एनालिटिक्स, राजस्व प्रबंधन और AI आधारित स्वास्थ्य सेवाओं, जैसे स्मार्ट एंबुलेंस प्रबंधन और इंटीग्रेटेड हेल्थ प्लेटफॉर्म विकसित करने का प्रस्ताव रखा। साथ ही सरकार जल्द नई उद्योग नीति, टेक्सटाइल पॉलिसी और JIADA रेगुलेशन का मसौदा जारी कर उद्योग जगत से सुझाव भी आमंत्रित करेगी।

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top