Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

झारखंड में पारा शिक्षकों को बड़ी राहत सात हज़ार तीन सौ चार आरक्षित पदों पर जल्द होगी नियुक्ति…

रांची: झारखंड के प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में कार्यरत पारा शिक्षकों (सहायक अध्यापकों) के लिए बड़ी राहत की खबर है। राज्य सरकार ने उनके लिए आरक्षित 7304 रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी है। कार्मिक विभाग ने भर्ती की अधियाचना झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) को भेज दी है।

जानकारी के अनुसार, JSSC इसी महीने के अंत तक भर्ती की अधिसूचना जारी कर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित कर सकता है। सरकार का लक्ष्य सितंबर तक परीक्षा आयोजित कर परिणाम जारी करना है, ताकि नियुक्ति प्रक्रिया समय पर पूरी की जा सके।

यह नियुक्ति प्रक्रिया सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुरूप आगे बढ़ाई जा रही है। हाल ही में सर्वोच्च न्यायालय ने आदेश दिया था कि सहायक शिक्षक और सहायक आचार्य के कुल रिक्त पदों में से 50 प्रतिशत पद पारा शिक्षकों के लिए आरक्षित किए जाएं।

सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को चार सप्ताह के भीतर भर्ती अधिसूचना जारी करने का निर्देश भी दिया था। साथ ही स्पष्ट किया था कि इन आरक्षित पदों के लिए केवल पारा शिक्षक ही आवेदन करने के पात्र होंगे।

सरकार के इस कदम से लंबे समय से नियमित नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे हजारों पारा शिक्षकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। अब सभी की नजर JSSC की ओर से जारी होने वाली आधिकारिक भर्ती अधिसूचना पर टिकी है।

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top